Posts

ITI क्या है? with Full Information by FactKnowInfo

Image
  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिन्हें आईटीआई के रूप में भी जाना जाता है।  आईटीआई एक व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान है जो छात्रों को तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है।  भारत सरकार ने देश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 1950 में इन संस्थानों की स्थापना की।  आईटीआई विभिन्न क्षेत्रों जैसे इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, यांत्रिकी, वेल्डिंग, नलसाजी, बढ़ईगीरी और अन्य में पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं।  पाठ्यक्रमों को छात्रों को कुशल श्रमिकों या तकनीशियनों के रूप में कार्यबल में प्रवेश करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।  अध्ययन के क्षेत्र के आधार पर, आईटीआई पाठ्यक्रमों की अवधि 6 महीने से 2 वर्ष तक हो सकती है।  आईटीआई के पाठ्यक्रम में हाथों से सीखने पर ध्यान देने के साथ सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दोनों शामिल हैं।  आईटीआई द्वारा शिक्षुता कार्यक्रम भी प्रदान किए जाते हैं, जो छात्रों को उद्योग के पेशेवरों के साथ काम करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।  आईटीआई पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग होत

10 गज़ब के रोचक तथ्य | FactKnowInfo

Image
1. Amazon दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनियों में से एक है लेकिन क्या आप जानते हो Amazon का सबसे कम डिलीवरी टाईम केवल 13 मिनट है जोकी वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। 2. क्या आपको पता है अगर आपकी जैब में बस 10 डॉलर है और आप कर कोई कर्ज नही है तो आप 8 करोड़ अमेरिकियों से आमीर हो। 3. क्या आपको पता था की Chewing Gum खाने से घबराहट कम होती है। 4. हमारी आखें लगातर हमारी नाक को देखती रहती है परंतु हमारा दिमाग इसे इग्नोर कर देता है। 5. भारतीय नोटों पर जो गांधी जी की तस्वीर छपी है वो 1946 ई० मे राष्ट्रपति भवन के बहार खीची गई थी। 6. भारत एक ऐसा देश है जिसके पास पहली हॉस्पिटल ट्रेन है इस ट्रेन का नाम "लाइफ लाईन एक्सप्रेस" है। 7. भारत का सबसे साफ सुथरा शहर मध्य प्रदेश राज्य का इन्दौर है। 8. ताज होटल भारत का सबसे पहला 5 स्टार होटल है, और इसे पहली बार 16 दिसम्बर 1903 को खोला गया था। 9. सन् 1858 ई० इलाहबाद जोकि आज का प्रयागराज है इसको एक दिन के लिये भारत की राजधानी बनाया गया था। 10. Madagascar एक ऐसा देश है जहाँ पर ऐसे जानवर पाये जाते है जोकि पूरी दुनिया में किसी ओर देश में नही पाये जाते।

09 OCTOBER HISTORY IN HINDI | TODAY HISTORY | FACTKNOWINFO

Image
09 OCTOBER HISTORY IN HINDI मान्यवर  कांशीराम 1876 में पहली बार टेलीफोन पर आउट वायर के जरिए दो तरफा बातचीत हुई थी। 1888 में अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया था। 1920 में अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ था। 1930 में अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी थी। 1942 में स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया था। 1949 में स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया था। 1962 में अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना था। 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था। विश्व डाक दिवस हर साल 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के दैनिक जीवन में डाक क्षेत्र की भूमिका और देशों के सामाजिक और

08 OCTOBER HISTORY IN HINDI | TODAY HISTORY | FactKnowInfo

Image
08 OCTOBER HISTORY IN HINDI INDIAN AIRFORCE DAY 8 OCTOBER 1860 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन स्थापित हुई थी। 1871 में अमेरिका के शिकागो शहर में भयंकर आग लगी थी। कहा जाता है कि शिकागो के एक परिवार पैट्रिक और कैथरीन ओलियरी की गाय से बाड़े में उसके पास रखी लालटेन को ठोकर लगी और उससे आग लग गई थी। 1932 में भारतीय वायुसेना का गठन हुआ था। इसी • दिन को वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1936 में प्रसिद्ध हिंदी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का निधन हुआ था। इनके प्रमुख उपन्यास - गबन, गोदान, कर्मभूमि, रंगभूमि आदि। इनकी प्रमुख कहानियाँ - पूस की रात, नमक का दरोगा, पञ्च परमेश्वर आदि । 1996 में कनाडा की राजधानी ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए थे। 1998 में भारत फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य बना था। 2004 में केन्या के पर्यावरणविद वंगारी मथाई को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। 2020 में गेवी वैक्सीन एलायंस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करके चीन औपचारिक रूप से COVAX सुविधा, COVID-

07 OCTOBER HISTORY IN HINDI | TODAY HISTORY | FactKnowInfo

Image
7 OCTOBER HISTORY मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी  1708 में सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह का निधन हुआ था। 1868 में अमेरिका के कोर्नोल विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ था। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी। 1885 में डेनिश भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता नील्स बोर का जन्म हुआ था। उन्होंने परमाणु का बोहर मॉडल प्रस्तुत किया था। 1914 में भारत की प्रसिद्ध गजल गायिका बेगम अख्तर का जन्म हुआ था। 1924 में चर्चित और विचित्र विजयदेव नारायण साही का जन्म हुआ था। 1950 में मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी। 1978 में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म हुआ था। 1979 में भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म हुआ था। 1992 में  भारत में त्वरित कार्यवाही बल का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूतिपूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निपटने के लिए हुआ था । प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है। 2000 में जापान ने मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित

05 अक्टूबर | आज का इतिहास | Today's History | FactKnowInfo

Image
5 OCTOBER HISTORY IN HINDI 1805 में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का ग़ाज़ीपुर में निधन हुआ था। 1902 में मैकडॉनल्ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्म हुआ था। 1915 में बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। 1946 में पहले कान फिल्म समारोह का समापन हुआ था। 1988 में ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी थी। 1989 में मीरा साहिब फातिमा बीबी  उच्चतम न्यायालय की पहली महिला जज बनीं थी उन्होंने 6 अक्टूबर से अपना कार्यभार संभाला था। 1999 में भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध सन्धि (CTBT) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया था। 2011 में एप्पल कंपनी के पुर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। 2021 में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपए का टैबलेट पीसी आकाश भारत में लॉन्च किया गया था। 2021 में रामानंद सागर की रामायण में रावण की भुमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। दोस्तों अगर आप और भी जानना चा